वंडर क्रिकेट मेनिया सीजन-4: वंडर सुपर जायंट्स ने जीता खिताब
निम्बाहेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में वंडर सुपर जायंट्स ने वंडर किंग्स इलेवन को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लि. आर. के. नगर निम्बाहेड़ा में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट ‘‘वंडर क्रिकेट मेनिया सीज़न-4’’ का समापन समारोह उत्साह के साथ आयोजित हुआ। टूर्नामेन्ट का समापन समारोह श्रीमान नितिन जैन, यूनिट हेड, वंडर सीमेंट लि. के मुख्य आतिथ्य तथा श्रीमती अरुणा जैन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान यूनिट हेड श्री जैन ने अपने संबोधन में वंडर सीमेंट में कार्यरत कार्मिकों की सभी 16 ही क्रिकेट टीमों के खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि "यह जीत वंडर सीमेंट की जीत है, क्योंकि हर खिलाड़ी वंडर सीमेंट के लिए खेला हैं।" टूर्नामेन्ट के समापन के अवसर पर श्री अमित मेहता, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) तथा श्री राजेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष (प्रोसेस) भी मंच पर उपस्थित थे।
वंडर सुपर जायंट्स और वंडर किंग्स इलेवन के बीच रोमांचक खिताबी भिड़ंत
वंडर सीमेंट के प्रतिनिधि ने बताया कि टूर्नामेन्ट के अंतिम दिन क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल मैच खेले गए तथा टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच वंडर सुपर जायंट्स एवं वंडर किंग्स इलेवन के मध्य हुआ। जिसमें वंडर सुपर जायंट्स ने टूर्नामेन्ट में सात विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने टीम प्रभारी श्री श्रीकान्त त्रीपाठी एवं कप्तान निर्मल धाकड़ के नेतृत्व में पुरे टूर्नामेन्ट में अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया तथा फाइनल में भी विजेता टीम के बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों ने श्रेष्ठ खेल से टूर्नामेन्ट अपने नाम दर्ज कराया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
यूनिट हेड श्री जैन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि "टूर्नामेन्ट में सभी खिलाड़ियों ने आपसी सामंजस्य के साथ अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए साबित किया है, कि हम चाहे खेल के मैदान में हो या कार्यक्षेत्र में, कही भी पीछे नहीं हैं।" प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों सहित विभिन्न स्तरों पर खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले श्री गोविन्द मीणा एवं श्रीमती मीनल आमेटा को मेन ऑफ द मैच, टूर्नामेन्ट में सर्वाधिक सिक्स लगाने के लिए श्री भुपेन्द्र कुमार वैष्णव, बेस्ट बेट्समेन हेतु श्री मयंक सनाढ्य, बेस्ट बाॅलर हेतु श्री अजय सैनी एवं विकेट्स हैट्रिक के लिए श्री अरविन्द जोशी, श्री अजय सैनी, श्री गोविन्द मीणा, श्री प्रेमसिंह चैहान एवं श्री शक्तिसिंह पंवार को मंच पर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को आकर्षक ईनाम तथा विजेता टीम को प्रतियोगिता की ट्राॅफी एवं टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरुस्कार से प्रोत्साहित किया गया।
प्रबंधन की उत्तम व्यवस्था और आयोजन की सफलता
तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट में कम्पनी प्रबंधन द्वारा की गई उत्तम व्यवस्थाओं से टीम समर्थकों, दर्शकों एवं आर. के. नगर वासियों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनन्द लिया। टूर्नामेन्ट में खेले गए हर मैच के निष्पक्ष निर्णय के लिये सक्षम निर्णायक कमेटी, स्कोरर, कमेन्टेटर सहित डी.जे. की व्यवस्था से मैदान में दर्शकों के उत्साह देखते ही बन रहा था। अन्त में कम्पनी के एच. आर. विभाग द्वारा कम्पनी प्रबंधन, सम्मानित अतिथियों तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों, विभागाध्यक्षों तथा पाटनी पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाॅफ को धन्यवाद ज्ञापित कर टूर्नामेन्ट के समापन की घोषणा की गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
