निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के खेल मैदान में आज शुक्रवार से तीन दिवसीय ‘‘वंडर क्रिकेट मेनीया सीज़न-4’’ का भव्य शुभारम्भ हुआ। कंपनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने आधिकारिक रूप से इस खेल उत्सव की शुरुआत की। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड के समस्त विभागाध्यक्ष अपनी-अपनी 16 टीमों के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैदान पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपाध्यक्ष (ऑपरेशन्स) अमित मेहता की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को और बढ़ा दिया।





समारोह को संबोधित करते हुए यूनिट हेड नितिन जैन ने क्रिकेट प्रेमियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि खेल के मैदान पर सभी खिलाड़ी समान होते हैं। उन्होंने खेल भावना पर बल देते हुए आह्वान किया कि सभी को भेदभाव से परे रहकर पूर्ण निष्ठा के साथ खेलना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और जीत की सकारात्मक भावना का संचार हो सके। 27 से 29 मार्च, 2026 तक चलने वाले इस ‘वंडर क्रिकेट मेनीया’ में संस्थान के विभिन्न विभागों के कार्मिकों की कुल 16 टीमें अपना कौशल दिखाएंगी। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता एवं उप-विजेता टीमों को कंपनी द्वारा आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस खेल आयोजन को लेकर वंडर सीमेंट के कार्मिकों के साथ-साथ आर. के. नगर वासियों में भी अभूतपूर्व उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती जैन भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु मैदान पर उपस्थित रहीं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story