महिला दिवस पर चित्तौड़गढ़ में रक्तदान शिविर, 187 यूनिट रक्त संग्रह
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में 400 महिलाओं ने कराया पंजीयन, 187 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

चित्तौड़गढ़ के खरडिया महादेव मंदिर परिसर में महिला दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथियों और आयोजकों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को महिलाओं के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्णिमा मेहता के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित खरडिया महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें चित्तौड़गढ़ की महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सेवा भावना का अनूठा परिचय दिया।
पंजीयन और रक्त संग्रहण का विवरण
इस विशेष आयोजन के दौरान शिविर में 400 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान हेतु अपना पंजीयन कराया, जिसमें से जांच के उपरांत 187 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस पुनीत कार्य में एटीबीएफ की समर्पित महिला टीम द्वारा भी स्वयं रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि मीना नरेंद्र चोरड़िया एवं देवेंद्र कंवर ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
अतिथियों द्वारा उत्साहवर्धन एवं सम्मान
शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभना चोरड़िया एवं सैनिक स्कूल की वाइस प्रिंसिपल कर्नल पारूल श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। आयोजन का अवलोकन करने पहुंचे भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, लता पांडिया एवं समस्त दुर्गावाहिनी टीम ने रक्तदाता महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। संस्थापक सुनील ढीलीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य शिविर में महिलाओं की भागीदारी देखते ही बनती थी।
विश्व रिकॉर्ड और व्यापक जनसंपर्क
आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्णिमा मेहता ने बताया कि "महिला दिवस के अवसर पर पिछले लगभग दस वर्षों से महिलाओं के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।" उन्होंने यह भी साझा किया कि "रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के कारण वर्ष 2022 में एटीबीएफ का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।" इस सफलता के पीछे महिला टीम की कड़ी मेहनत रही जो पिछले दो महीनों से स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और घर-घर जाकर महिलाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति निरंतर प्रेरित कर रही थी।
आयोजन समिति एवं व्यवस्था सहयोगी
शिविर के सफल प्रबंधन और व्यवस्थाओं में अनामिका चौहान, दिलखुश खेरोदिया, सपना जैन, तारा सहलोत, ज्योति चौपड़ा, सरोज नाहर, राखी गुप्ता, आशा वेद, श्वेता ढीलीवाल, नेहा सुराणा, निशिका ढीलीवाल, ममता नंदावत, मीनाक्षी लड्ढा, अरुणा पोखरना, शिवानी साहू, दीपिका छीपा, उषा कुमावत, अनिल भूतड़ा, देव शर्मा, अर्पित बोहरा, संजय जैन, सुरेंद्र टेलर, मुकेश शर्मा, ललित टहल्यानी, कैलाश सोनी, लक्ष्मण छीपा, दिनेश वैष्णव, अपुल चिपड़, दिलीप सुथार, रवि जैन, शैलेंद्र रांका, कुंदन गुर्जर, मदन गोस्वामी, सौरभ ढीलीवाल, दिनेश ओझा एवं नासिर हुसैन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
