चित्तौड़गढ़। भदेसर ब्लॉक की पिलवास ग्राम पंचायत स्थित राउप्रावि पीपली गुजरान में मंगलवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया। सर्दी की शुरूआत में बच्चों के चेहरों पर उमंग और खुशी की झलक साफ दिखाई दी, जब विद्यालय के विद्यार्थियों को “सर्दी की वर्दी” अभियान के तहत निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए।

इस पहल को सफल बनाने में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संस्था प्रधान रमेश कुमार बलाई ने बताया कि सर्दियों में बच्चों के पास गर्म कपड़े न होने के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्टाफ ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध हों और वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।

अभियान में शिक्षक पुरणमल मीणा ने बताया कि इस नेक कार्य में स्टाफ सदस्य राकेश चौधरी, विक्रम कुमार, रवीना जायसवाल, दीपमाला भाटी और शंकरी ढोली ने महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान दिया। स्वेटर प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे।

ग्रामवासियों ने भी शिक्षकों के इस पुनीत प्रयास की सराहना की और इसे सामुदायिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस पहल ने न केवल बच्चों को ठंड से बचाया, बल्कि शिक्षा और संवेदनशीलता के महत्व को भी उजागर किया।

यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक उत्तरदायित्व बच्चों की भलाई और समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story