आकोला के राउमावि की दो होनहार छात्राओं किस्मत कुंवर और खुशी प्रजापत का सत्र 2025-26 की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना की अंतिम वरीयता सूची में चयन हुआ है। छात्राओं के चयन को विद्यालय परिवार एवं नगरवासियों के लिए गौरव का विषय बताया गया है।

किस्मत कुंवर पिता मूलसिंह चौहान एवं खुशी प्रजापत पिता मनोहर लाल प्रजापत का इस योजना की अंतिम वरीयता सूची में चयन हुआ है। दोनों छात्राएं राउमावि आकोला की कला वर्ग की होनहार छात्राएं रही हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किस्मत कुंवर ने कला वर्ग में 94.20 प्रतिशत अंक और खुशी प्रजापत ने 92.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत चयनित छात्राओं को जिला स्तर पर मुफ्त स्कूटी या इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिवार ने चयनित मेधावी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story