प्रतियोगिता का परिणाम और स्थान

काकंरवा (चितौड़गढ़) 1 फरवरी। विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गिलुंड में समापन हुआ।

  • जिसमें भुपालसागर तहसील ने विजय श्री हासिल की एवं आमेट तहसील उपविजेता रही।

आयोजन का उद्देश्य और सहभागिता

संपत लोहार ने बताया कि "अखिल भारतीय मेवाड़ लोहार समाज के तत्वाधान में आयोजित इस महाकुंभ में 17 तहसील की टीमों ने भाग लिया एवं तीन दिवस तक चलने वाला यह क्रिकेट का महाकुंभ लोहार समाज की प्रतिभाओं को निखारने का एवं युवाओं को प्रोत्साहन देने का सुनहरा अवसर था।"

सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता का सम्मान समारोह मातृकुंडिया में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए गए:

  • भुपालसागर तहसील टीम: 11000 नगद, विजेता ट्रॉफी एवं मोमेंटो।
  • आमेट टीम: 5100 नगद, उपविजेता ट्रॉफी और मोमेंटो।

साथ ही इस महोत्सव में समाज की होनहार प्रतिभाओं को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा इस आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त भामाशाहो एवं लोहार समाज की विभिन्न कमेटियों के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

महाप्रसादी एवं उपस्थिति

इस सम्मान समारोह के बाद भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।

  • उपस्थिति: चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा के लोहार समाज के गणमान्य नागरिक एवं माता बहनों के साथ-साथ युवा शक्ति उपस्थित थी।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story