चित्तौड़गढ़ में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1994 में घोषित विश्व आदिवासी दिवस राणा पूंजा भील समाज विकास संस्थान की ओर से धूमधाम और समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राणा पूंजा भील समाज विकास समिति द्वारा शहर में इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा इंदिरा गांधी स्टेडियम से रवाना होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, महाराणा प्रताप सेतु पुलिया और सुभाष चौक होते हुए गांधी नगर स्थित राणा पूंजा भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में आदिवासी वाद्य यंत्रों के साथ मांदल-थाली, ढोल-थाली और मसकबाजा बजाते हुए समाजजन शामिल हुए।

शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों युवा पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। युवाओं के हाथों में तीर-कमान, भाला और तलवार जैसे पारंपरिक हथियार भी नजर आए। पूरे मार्ग में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और नृत्य ने शोभायात्रा को विशेष स्वरूप दिया।

शहर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों सहित पर्याप्त मात्रा में जाप्ता तैनात रहा। शोभायात्रा के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचने पर समाज के लोगों ने जमकर पारंपरिक नृत्य किया।

इस तरह विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में राणा पूंजा भील समाज की ओर से आयोजित शोभायात्रा में समाज के लोगों ने पारंपरिक संस्कृति, वाद्य यंत्रों और नृत्य के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story