विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत अब ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार। चित्तौड़गढ़ के ओछड़ी में विधायक आक्या ने दी जानकारी, जानें क्या है पूरी योजना।

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है, जिसके तहत आमजन को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों में स्थायी विकास कार्य करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा लागू 'विकसित भारत जी राम जी' योजना के अंतर्गत अब पात्र ग्रामीणों को 100 के स्थान पर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी होगी और गांव आत्मनिर्भर बनेंगे।

ग्राम पंचायत ओछड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान विधायक आक्या ने भण्डारिया मार्ग पर स्थित पंचायत की भूमि पर पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह, सहायक अभियंता भरत व्यास, अनिल सुखवाल, मुकेश गुर्जर, दशरथ मेनारिया, मदनसिंह भाटी, मुबारिक खान, दुष्यंत सिंह, औंकार सिंह, श्यामलाल ओढ़ और अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। यह योजना ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित कर आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story