बड़ी सादड़ी। बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के बोहेड़ा गांव स्थित भंडारी चौक में विकसित भारत जन सेवा अभियान का उपखंड स्तरीय शुभारंभ उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शुभारंभ अवसर पर विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा, तहसीलदार गेगा राम, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावेश चंपावत, अजमेर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुभाष बुनकर सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और पूर्व प्रधान रामचंद्र जोशी सहित ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह शक्तावत ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने एक-एक दीपक जलाया और भारत माता की जय के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। साथ ही एक-दूसरे को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

विकसित भारत जन सेवा अभियान के दूसरे दिवस पंचायत समिति मुख्यालय पर अनकही कहानियां कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंचायत समिति क्षेत्र की सभी 26 ग्राम पंचायतों में भी अनकही कहानियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व विभाग के पटवारी गण, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम करवाया।

अभियान के तहत पंचायत समिति मुख्यालय से लेकर सभी 26 ग्राम पंचायतों तक आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों से जुड़े कार्मिकों और ग्रामीणों की सहभागिता रही। इस तरह विकसित भारत जन सेवा अभियान के दूसरे दिवस अनकही कहानियां कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन किए गए।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story