विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला स्तरीय बैठक बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र स्थित एलवा माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में बड़ीसादड़ी प्रखंड के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी छह माह की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में राहुल माली को बजरंग दल बड़ीसादड़ी प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा दिनेश माली को प्रखंड सह मंत्री, बलवीर को धर्म प्रसार सह प्रमुख, तनुजा आमेटा को मातृ शक्ति सह संयोजिका, पद्मा सेन को दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका और भारती सालवी को शक्ति साधना केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक का शुभारंभ विहिप के विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, जिलाध्यक्ष प्यार सेन, जिला मंत्री भरत पालीवाल और जिला संयोजक शमशेर सिंह ने किया। पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों, विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के संबंध में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

जिला संयोजक शमशेर सिंह ने आगामी छह माह की संगठनात्मक कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में विहिप प्रखंड अध्यक्ष टीनसा बोहेड़ा, मातृ शक्ति प्रमुखा अमिता मेहता, दुर्गा वाहिनी प्रमुखा गरिमा नागोरी, रोहित वैष्णव सहित प्रखंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story