अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की प्रबंध निदेशक वन्दना वजीरानी को जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर द्वारा पीएचडी पूर्ण करने पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रतीक जांगिड के निर्देशन में वन्दना वजीरानी ने “सहकारी बैंकों एवं संस्थाओं में महिलाओं से संबंधित विधिक आयाम” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। शोध कार्य के सफल समापन के उपरांत उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से विधि विभाग में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

यह उपाधि कुलपति डॉ. एस.एस. सारंगदेवोत, विधि विभाग के निदेशक डॉ. कला मुणेत तथा प्राचार्या डॉ. मीता चौधरी की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस अवसर पर वजीरानी को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वन्दना वजीरानी पिछले 26 वर्षों से बैंकिंग क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्र सेविका समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।

उनकी यह उपलब्धि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं के विधिक अधिकारों एवं भूमिका पर किए गए शोध कार्य को अकादमिक स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता प्रदान करती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story