काकंरवा के उसरोल विद्यालय में प्रधानाचार्य सूरजमल जीनगर को भावभीनी विदाई, 15 हजार की अलमारी भेंट की
काकंरवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उसरोल में प्रधानाचार्य सूरजमल जीनगर को विदाई दी गई। उन्होंने विद्यालय को 15 हजार की अलमारी भेंट कर पौधारोपण का संदेश दिया।

तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उसरोल के विदाई समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ, मुख्य अतिथि और बच्चे मंच के सामने खड़े होकर निवर्तमान प्रधानाचार्य को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उसरोल में प्रधानाचार्य सूरजमल जीनगर के स्थानांतरण अन्यत्र हो जाने पर विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने समारोहपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सूरजमल जीनगर ने विद्यालय को 15 हजार रुपये की अलमारी भेंट की। साथ ही अतिथियों के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाने की प्रेरणा दी।
समारोह में मौजूद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह चुण्डावत का स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय में दो अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी रखी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओंकार लाल लोहार तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुरिया खुर्द के सहायक अध्यापक हजारीलाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रधानाचार्य सूरजमल जीनगर ने अपने कार्यकाल पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए विद्यालय से जुड़े अनुभव साझा किए। समारोह में शिक्षक जोरावर सिंह, नारायण लाल पालीवाल, सीमा पालीवाल, मंजू शर्मा, चंद्र प्रकाश लक्षकार, दर्शना सुखवाल, नरसिंह, पिंकी, फरजाना बेगम, पिस्ता महात्मा, प्रकाश चन्द्र गाडरी, देवेंद्र सिंह राघव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ों का खेड़ा की अध्यापिका पुष्पा सोलंकी तथा अध्यापक लालूराम लोहार सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक किशनलाल जटीया ने किया।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
