चित्तौड़गढ़। अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बैंक की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रत्येक शाखा क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांधी नगर और सहकारी विभाग द्वारा कार्यक्षेत्र में विस्तार की स्वीकृति मिलने पर बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों के मुख्यालयों पर नई शाखाओं की स्थापना के प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक को प्रेषित कर स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. सेठिया ने कहा कि प्रतापगढ़, बड़ी सादड़ी और निम्बाहेड़ा शाखाओं में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर आम जनता को बैंक से जोड़ा जाएगा। बैठक में शाखा अनुसार व्यवसाय समीक्षा, ऋण स्वीकृतियों और निवेश समीक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रधान कार्यालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित नक्शा, निर्माण लागत अनुमान और टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए निर्माण समिति द्वारा नियत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।

डॉ. सेठिया ने यह भी बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में व्यवसाय वृद्धि के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रत्येक शाखा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन अधिकारियों को मार्च 2026 तक शाखा की प्रगति की निगरानी करते हुए नए ग्राहकों को बैंक से जोड़ने के प्रयासों को वास्तविकता में बदलने का लक्ष्य दिया गया है।

बैठक में शिव नारायण मानधना, दिनेश सिसोदिया, वृद्धि चंद कोठारी, बाबर मल मीना, दिप्ती सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया और आदित्य सेठिया सहित अन्य निदेशकगण उपस्थित रहे। यह योजना बैंक की सेवा विस्तार और क्षेत्रीय ग्राहकों को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story