चित्तौड़गढ़। अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बेगूं शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती सक्रांति महोत्सव वाटिका पर संपन्न हुआ। इस गौरवशाली समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति

यह कार्यक्रम निम्नलिखित अतिथियों के सानिध्य में संपन्न हुआ:

  • मुख्य अतिथि: संजय शर्मा (उपरजिस्ट्रार सहकारिता)
  • अध्यक्षता: डॉ. आई एम सेठिया (बैंक अध्यक्ष)
  • विशिष्ट अतिथि: विमला सेठिया, सुरेन्द्र अग्रवाल, रामजी लखी, वृद्धि चंद कोठारी, दिनेश शिशोदिया, बाल किशन धूत, बाबर मल मीणा, कल्याणी दीक्षित, हेमंत शर्मा और प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी।

अतिथियों का उद्बोधन और विचार

मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने कहा कि "ग्राहको के विश्वास के बल पर प्रगति स्थाई होती है। इसी का परिणाम हजारों ग्राहक जोड़कर बैंक द्वारा रजत जयंती मनाना सहकारिता क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण है।"

बैंक अध्यक्ष डॉ. सेठिया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बैंक की स्थापना व कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंब्रेला संगठन का गठन कर देश के 1535 बैंक और उनकी 11 हजार शाखाओं को जोड़ दिया, जिसके कारण आने वाले कुछ वर्षों में यह देश का 5वां सबसे बड़ा बैंक बनने की ओर अग्रसर होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि तय मापदंडों के आधार पर प्रतिवर्ष शाखाएं खोलने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है ताकि अरबन बैंक प्रतिस्पर्धा के दौर में सभी आधुनिक तकनीक माध्यमों के साथ विस्तार कर समाज के मध्यम वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान कर सके।

बैंक की प्रगति यात्रा और योजनाएं

  • बैंक निदेशक दिनेश शिशोदिया, वृद्धिचंद कोठारी एवं कल्याणी दीक्षित ने बैंक की प्रगति यात्रा और मजबूती के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया।
  • प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन दिया और बैंक की परिचयात्मक जानकारी के साथ विस्तार से बैंक की योजनाओं के बारे में बताया।

अभिनंदन एवं गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान दिनेश खंडेलवाल, जे पी जोशी, अंकित श्रीवास्तव, राजेश अवस्थी, अंकित श्रीवास्तव, संजय शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, इंद्रराज और शंभू शर्मा ने मंचासिन अतिथियों का उपरने से अभिनंदन किया।

समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिक:

विनोद पगारिया, नवनीत पगारिया, राजेंद्र दूग्गड़, नरेश बाबेल, गोविंद लखी, राज कुमार लखी, जतिन लखी, तुलसी राम, नरेश लखानी, भूपेंद्र बोहरा, मुकेश बोहरा, विनय बाकलीवाल, प्रकाश पोखरना, मुरलीधर दिवाकर, पंकज पांडे, दर्पण शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नेमीचंद कावड़िया, उर्मिला चुंडावत, विदुषी बिल्लू, सरोज कावड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story