चित्तौड़गढ़ में अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की चन्देरिया शाखा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बैंक अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने कहा कि अरबन बैंक समाज के छोटे व्यक्तियों का छोटा बैंक जरूर है, लेकिन ग्राहक सेवा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक युग के अनुरूप निजी एवं राष्ट्रीय बैंकों के समकक्ष सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही अरबन बैंक की पूंजी है।

डॉ. सेठिया ने कहा कि आधुनिक तकनीक, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई से जुड़ने के बाद ग्राहक 24 घंटे धन हस्तांतरण की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के जन्म लेते ही उनका बैंक खाता खुलवाएं और उनमें सहकारिता के संस्कार डालें।

बैंक प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी ने कहा कि स्थापना से लेकर अब तक अरबन बैंक ने बैंकिंग कार्य के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शाखा के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आमजन से बैंक से जुड़कर सहकारिता को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक दिनेश खण्डेलवाल ने कहा कि ग्राहकों के सहयोग से ही कोई भी संस्था प्रगति कर सकती है। उन्होंने सभी ग्राहकों से चन्देरिया शाखा को आदर्श शाखा के रूप में विकसित करने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा होने पर वे बैंक प्रबंधन से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

गोष्ठी के प्रारम्भ में शाखा प्रबंधक शुभम तरावत ने शाखा की प्रगति की जानकारी दी और सभी ग्राहकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उत्तम चन्द जैन, मनीषा व्यास, भूमिका काबरा एवं सुखराम मीणा ने सभी ग्राहकों को उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया। बैंक की सफाई कर्मचारी सुशीला देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ऋण प्रबंधक यशवन्त सिंह बाफना ने बैंक की सभी ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अध्यक्ष अमरकंठ उपाध्याय ने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए बैंक स्टॉफ का धन्यवाद किया।

समारोह में शान्ति लाल मण्डोवरा, सुरेश देवपुरा, कंवरलाल गगरानी, बलराज मेनारिया, सुभाष भाटी, नरेन्द्र मांची, अमर कुछबन्दा, कुन्दन अजमेरा, अनिल डांगी, वैभव व्यास, अशोक भण्डारी, प्रहलाद वैष्णव, कैलाश धोबी, प्रहलाद मेनारिया, पुरूषोतम शर्मा, तुलसीराम गौड, ऋतु कुमावत, देवराज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार महाप्रबन्धक जे.पी. जोशी ने व्यक्त किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story