चित्तौड़गढ़। युवाओं को पुलिसिंग और सामाजिक कल्याण से जोड़ने की दिशा में जिले में एक नई पहल की गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में “मेवाड़ युवा शक्ति” नामक सीएलजी संगठन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत 18 से 30 वर्ष तक के कुल 806 युवा सदस्य पुलिस के साथ मिलकर समाज कल्याण और सुरक्षा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस संगठन में जिला स्तर पर 51 और थाना स्तर पर 755 सदस्य शामिल किए गए हैं। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर के निर्देशानुसार बने इस संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपराध रोधी गतिविधियों और समाजसेवा से जोड़ना है। संगठन के सदस्य किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देंगे और आवश्यकतानुसार पुलिस के साथ सहयोग करेंगे।

एएसपी सरिता सिंह ने बताया कि मेवाड़ युवा शक्ति के माध्यम से युवाओं को योजना-निर्माण, समस्या समाधान और टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इसके अलावा संगठन के सदस्य स्कूल और कॉलेजों में नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक नियम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव, सामाजिक समरसता और विधिक जागरूकता जैसे विषयों पर जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।

युवा संगठन न केवल सामाजिक जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, यातायात निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, सामुदायिक निगरानी, सार्वजनिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन, आपदा या आपात स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया और वृद्धजनों की सहायता जैसे कार्यों में पुलिस का सहयोग करेगा।

इस पहल के जरिए पुलिस प्रशासन युवाओं को समाजिक जिम्मेदारी और नागरिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना चाहता है। जिले में इस अनूठी योजना से न केवल सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि युवा पीढ़ी में पुलिसिंग और समाजसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story