निंबाहेड़ा, 20 मार्च, 2026। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सनातन नव संवत्सर एवं ईदुल फितर के पावन और मुबारक मौके पर क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शक्तिपीठ अंबामाता के दर्शन और विभिन्न पर्वों की बधाई

सनातन नव संवत्सर के अवसर पर आंजना ने निंबाहेड़ा क्षेत्र के शक्तिपीठ अंबामाता जी के दर्शन किए। इसके साथ ही आंजना ने सिंधी समाज को चेटीचंड एवं ब्राह्मण समाज को महर्षि गौतम जयंती की भी शुभकामनाएं प्रेषित की।

भारतीय संस्कृति और शक्ति की पूजा का अवसर

आंजना ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि "सनातन नव संवत्सर भारतीय संस्कृति का प्रतीक एवं अभिन्न अंग है साथ ही चैत्र नवरात्रि में शक्तिस्वरूपा माता रानी के 9 स्वरूपों की आराधना भी की जाती है जो सनातन प्रेमियों के हृदय में विशेष स्थान रखते है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि नव संवत्सर भारतीय संस्कृति का प्रतीक एवं शक्ति की पूजा का अवसर है।

मोहब्बत, भाईचारे और अमन का पैगाम

पूर्व मंत्री ने ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "ईदुल फितर का मुकद्दस त्योहार मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द का पैगाम लेकर आता है।" आंजना के अनुसार मोहब्बत, भाईचारे और अमन का पर्व है ईद। यह दोनों पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति रहमदिल बनने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में अमन-ओ-चैन कायम रखने की प्रेरणा देते हैं।

क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना

आंजना ने निंबाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली, तरक्की और अमन-ओ-शांति की कामना करते हुए सभी को सनातन नव संवत्सर एवं ईदुल फितर, चेटीचंड, महर्षि गौतम जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Next Story