चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण और प्रभावी निर्णय लिए हैं। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने के साथ-साथ समयबद्ध निर्णय और योजनाओं की सटीक निगरानी को विशेष महत्व दिया गया है।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे होने पर समर्पित ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायतों नेतावल महाराज, नारेला, माताजी की पाण्डोली, कश्मोर, रोलाहेड़ा और बड़ोदिया में विकास रथ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शहरी–ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित कर परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

विधायक ने यह भी बताया कि सरकार किसानों के हित में लगातार प्रभावी निर्णय ले रही है। हाल ही में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का तुरंत आकलन कर राज्य सरकार द्वारा मुआवजे की राशि उनके खातों में जमा करवाई गई है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मदिवस के अवसर पर मंच से बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में प्रवीण सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है, और जनहित के प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है।

आज ग्राम पंचायतों ओछड़ी, सेमलिया, जालमपुरा, अरनियापंथ और शम्भुपुरा में विकास रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार विपिन चोधरी, नारायण सिंह, राजमल सुखवाल, दिनेश शर्मा, लाला गुर्जर, शिवराज सिंह, मदनलाल रेगर, दूर्गा सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रेमबाई गुर्जर, गोवर्धन सालवी, लक्ष्मण जाट, रतनलाल सुथार, मुकेश सोमानी, रतन जाट, शम्भू अहिर, रामप्रसाद पुरोहित, रतन गुर्जर, शम्भू जाट, रमेश पुरोहित, कालु सेन, रामेश्वर पूर्बिया, शंकरदास वैष्णव, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण माली, कालु सिंह शक्तावत, रामशंकर सेन, अभय सिंह, जगदीश कुम्हार, नारू लाल जाट, कैलाश धोबी, विष्णु खटीक, प्रदीप बिलोची, किशन जाट, ऋषिराज सिंह, रामपाल सेन, देवीलाल अहिर, शंकर अहिर, रतन अहिर, भगवतीलाल अहिर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

इस प्रकार, दो वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के संतुलित दृष्टिकोण से अनेक योजनाओं और पहलों को लागू कर आमजन तक सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story