चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिनमें व्यापक सुधार, कल्याण योजनाओं का विस्तार और विकास की नई पहल आमजन तक पहुंची हैं। इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ग्राम पंचायतों सादी, अभयपुर, विजयपुर, अमरपुरा और उदपुरा में विकास रथ कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

विधायक आक्या ने बताया कि इन दो वर्षों में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए विशेष पहल की गई। पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू कर परीक्षाओं को बिना पेपर लीक के संपन्न कराया गया। किसानों के हित में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया और कृषि योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों में पहुंचाया गया।

महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया गया, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा। सरकार ने प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई की गई और प्रशासन को जवाबदेह बनाया गया, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ।

विधायक ने यह भी कहा कि दो वर्ष केवल एक शुरुआत हैं और आने वाले समय में राजस्थान विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य जारी हैं। प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत नेतावल गढ़पाछली, ऐराल, घटियावली और गिलुंड में विकास रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे। गोपाल चोबे, भंवर सिंह खरडीबावडी, सोहन खटीक, रामेश्वर धाकड़, नंदलाल जाट, गोपाल मूंदड़ा, बालकिशन चेचानी, मदनदास वैष्णव, मथरालाल जाट, राजेंद्र सिंह, किरणसिंह, श्यामलाल शर्मा, गंगाबाई गुर्जर, बाबुलाल गुर्जर, राकेश शास्त्री, रतन पटवारी, दिनेश धाकड़ सहित अन्य प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस प्रकार भजनलाल सरकार की दो वर्ष की यात्रा विकास, रोजगार और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मिसाल के रूप में सामने आई है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सरकार की प्रतिबद्धता और योजनाओं की सफलता को दर्शाती है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story