राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो वर्ष: चित्तौड़गढ़ में विकास रथ के माध्यम से जनता को सरकार की उपलब्धियों से किया अवगत
चित्तौड़गढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विकास रथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ग्राम पंचायतों में सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, जनकल्याण और महिलाओं के उत्थान जैसी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाई, जिससे प्रदेश में सुशासन और विकास की गति उजागर हुई।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली भजनलाल सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के विकास की गति को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा, जनकल्याण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास जैसे क्षेत्रों में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।
विधानसभा सदस्य चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर समग्र प्रदेश में मनाए जा रहे ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों धनेतकलां, घोसुण्डा, सतपुड़ा, ओडून्द और तुम्बड़िया में विकास रथ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान अनेक क्षेत्रों में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार का कार्यकाल मुख्य रूप से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के मध्य सत्ता संघर्ष में ही बीत गया था, जिससे जनता को ठगा हुआ महसूस हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विकास रथ के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय आगमन पर ग्रामीणों ने जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर, मेवाड़ी पगड़ी और उपरना ओढ़ाकर विधायक आक्या का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच विधायक को समारोह स्थल तक लाया गया, जहाँ उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाइल वेन के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके। इसी क्रम में विकास रथ आज ग्राम पंचायत नेतावल महाराज, नारेला, माताजी की पाण्डोली, कश्मोर और रोलाहेड़ा में पहुंचकर जनता को योजनाओं की जानकारी देगा।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बीनू देवल, विकास अधिकारी समुद्र सिंह, तहसीलदार विपिन चौधरी, प्रधान देवेन्द्र कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन के संदेश और सरकार की विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजस्थान में भजनलाल सरकार की यह पहल न केवल विकास के वास्तविक प्रभाव को जनता के सामने लाती है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद को भी मजबूत करती है।
- चित्तौड़गढ़ विकास रथभजनलाल सरकारराजस्थान सुशासनचंद्रभान सिंह आक्याराजस्थान विकास योजनाएँग्राम पंचायत कार्यक्रमजनता जागरूकता अभियाननवीकरणीय ऊर्जा राजस्थानमहिलाओं का आर्थिक उत्थानस्वास्थ्य सुरक्षा राजस्थानजनकल्याण योजनाएँBJP राजस्थानसुशासन पखवाड़ाराजस्थान जनजातीय विकासLED मोबाइल वेन अभियानChittorgarh Vikas RathBhajanlal GovernmentRajasthan Good GovernanceChandrabhan Singh AkyaRajasthan Development SchemesGram Panchayat ProgramPublic Awareness CampaignRenewable Energy RajasthanWomen's Economic EmpowermentHealth Security RajasthanWelfare SchemesBJP RajasthanGovernance FortnightTribal Development RajasthanLED Mobile Van Campaign

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
