चित्तौड़गढ़। बैंक में नगद जमा कराने के दौरान बैग के चीरे से एक लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रावतभाटा थाना पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषित दो वांछित आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

घटना गत 4 जुलाई की है, जब चारभुजा थाना क्षेत्र निवासी मांगीलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा झालरबावड़ी, रावतभाटा में नगद जमा कराने पहुंचे। पर्ची भरने के दौरान उन्हें अपने बैग में रखे एक लाख रुपये गायब मिले और बैग में चीरा पाया गया।

इस मामले की जांच एएसआई भैरूलाल द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र” के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ और डीएसपी रावतभाटा शंकर लाल मीणा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी महिलाओं संजना सिसोदिया और बिंदिया सिसोदिया की तलाश शुरू की। दोनों महिलाएं बेहद शातिर अपराधी थीं, जो लगातार अपनी लोकेशन बदलती और परिवार से संपर्क नहीं रखती थीं।

स्थानीय पुलिस की सहायता से सूचना संकलन कर दबिश दी गई और 24 वर्षीय संजना पत्नी ऋषि सिसोदिया और 32 वर्षीय बिंदिया पत्नी अजय सिसोदिया को कडिया सांसी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूर्व में आरोपी ऋषि सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी से अपराधियों में भय का माहौल बना है और यह घटनाओं में तेजी से निवारण की दिशा में पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story