चित्तौड़गढ़। जिले के अधीनस्थ अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की सुचारू संचालन और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिलेभर के रेडियोग्राफर, लैब तकनीशियन और नर्सिंग कर्मियों सहित उपकरणों का संचालन संभालने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में शामिल होने के साथ-साथ डॉ. प्रकाश शर्मा, जो कि जोइंट डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ, जोन उदयपुर, ने जिले के चिकित्सा संस्थानों में स्थापित उपकरणों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत की समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) तारा चंद गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए उपकरणों के सुव्यवस्थित संचालन, समय पर मरम्मत और चिकित्सा उपकरणों की ऑनलाइन ई-वेरीफिकेशन प्रक्रिया पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन सायरिक्स हेल्थकेयर प्रा. लि. द्वारा किया गया।

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के जोन लेवल बायोमेडिकल इंजीनियर जतिन कुमार ने प्रशिक्षण में उपकरणों के नियमित रखरखाव, सुरक्षा उपायों और कंपनी द्वारा उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने चिकित्सा उपकरणों की मरम्मत और शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया को सभी उपस्थित कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

कंपनी के डिविजनल मैनेजर संतोष व्यास ने बताया कि राज्य सरकार के साथ एमओयू के तहत जिला स्तर पर उपकरणों की मरम्मत को सुनिश्चित किया गया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत जिला स्तर पर उपकरणों की मरम्मत एक दिन में, तथा सीएचसी स्तर पर अधिकतम दो दिन में करने का प्रावधान है। प्रशिक्षण में कंपनी के इंजीनियर जितेन्द्र गौतम, अंकित, बंटी और सुरेश ने उपकरणों के उपयोग और रखरखाव से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के चिकित्सा ढांचे को मजबूती प्रदान करने और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story