चित्तौड़गढ़। दो दिवसीय 52वीं मण्डल स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ हुआ, जिसमें विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि महंत चन्द्रभारती ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को संस्कारवान और अनुशासित बनने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा, गौरव त्यागी, जिला शिक्षाधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मौड़, दिलीप श्रीमाली, एडीईओ चन्द्रशेखर त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार दशोरा और दिव्यराज सिंह शक्तावत मंचासीन रहे। जिला शिक्षाधिकारी शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने प्रतिभागियों को खेलभावना और अनुशासन के साथ खेलों में हिस्सा लेने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विशेष चरण में 30 नवम्बर तक सेवानिवृत्त होने वाले मंत्रालयिक कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबॉल, शतरंज, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि खेलों में मंडल स्तर की टीमों ने भाग लिया। चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा। उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले सतीष जोशी का सभी अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया। महेश जीनगर, रजनी शर्मा, सुनीता चाहर, लक्ष्मण सिंह पंवार, हर्षवर्धन सिंह भाटी, कुबेरसिंह, इंद्रजीत सिंह, सचिन व्यास और रोहित व्यास सहित अनेक पदाधिकारी एवं मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग विनोद चौधरी और देवेन्द्र सिंह ने प्रदान किया। मंच संचालन रेणुका भट्ट और पारस टेलर द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के समापन सत्र में राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता की समाप्ति की घोषणा की गई और आगामी मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता प्रतापगढ़ में आयोजित करने की जानकारी दी गई। यह आयोजन मंत्रालयिक कर्मचारियों में खेलों के प्रति उत्साह, टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story