चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और लोकल एवं विशेष एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली चित्तौड़गढ़ के थाना पुलिस ने दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस जब्त कर उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए एएसपी सरितासिंह और डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देश पर थानाधिकारी कोतवाली तुलसीराम के नेतृत्व में गुरुवार को दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। ये टीमें शहर में विशेष गश्त पर निकलीं।

पहली टीम, पारसकुमार और जाप्ता टीम के नेतृत्व में, गांधीनगर नई पुलिया भिस्ती खेड़ा के पास गश्त कर रही थी। रात के समय 37 वर्षीय देवरोज सिंह राणावत, पुत्र किशन सिंह राजपूत, निवासी करणी माता का खेड़ा, कुम्भानगर के कब्जे से अवैध हथियार देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी दौरान दूसरी टीम, एएसआई चॉदमल और जाप्ता टीम, नगर पालिका कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी। रात के समय 26 वर्षीय अंकुर, पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत, निवासी रेल्वे कॉलोनी, के कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि देवराज सिंह राणावत के खिलाफ पहले चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं अंकुर सोलकी के खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण पहले से पंजीकृत हैं। दोनों आरोपी पहले से ही कोतवाली चित्तौड़गढ़ में जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मामलों में न्यायालय में विचाराधीन हैं।

कार्यवाही में एएसआई चांदमल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, राजेश, प्रहलाद, कैलाश, वीरेन्द्र, नंदलाल और हनुमान सिंह की सक्रिय भूमिका रही। इसके साथ ही डीएसटी की टीम के हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह और प्रमोद कुमार का भी सहयोग रहा।

इस गिरफ्तारी ने जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की सतर्कता को दर्शाया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है, ताकि अपराध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story