चित्तौड़गढ़। सुराणा मोहल्ला पुरानी टकसाल में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में शुक्रवार को तुलसी पूजन दिवस बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्संग से हुआ, जिसमें तुलसी माता को चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजन किया गया।

इस अवसर पर लोपामुद्रा जोशी ने तुलसी माता के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। बालिका निशी सेन ने मीरा बाई की भूमिका में सजीव प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सिख गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

अंजली सेन ने उपस्थित मातृशक्ति बहनों को शहीदी सप्ताह के महत्व एवं इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में राम जानकी मंदिर भड़कत्या मोहल्ला में भी तुलसी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मातृशक्ति बहनों ने सामूहिक रूप से तुलसी माता का पूजन कर आरती की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिवानी साहू ने सभी उपस्थित मातृशक्ति बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सपना कीर, पूर्वा साहू, प्रीति मीणा, नेहा भांड, रिया चौबीसा, दीपिका भांड, मंजू लता सेन, रेणु शर्मा, सीमा जोशी, सलोनी रावत, आरती प्रजापत, चीनू चौहान, लीना व्यास, शानू पाराशर, संगीता सेन, माला राठौड़, तनिषा सोलंकी, सुमन कुंवर, कामाक्षी सारस्वत, विधि सेन और नव्या सेन सहित अनेक मातृशक्ति बहनें उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया, बल्कि समुदाय में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्य की शिक्षा भी साझा की। तुलसी पूजन दिवस के माध्यम से मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने श्रद्धा और भक्ति के महत्व को नए सिरे से उजागर किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story