कांकरवा गांव में बस स्टैंड के पास स्टेट हाईवे पर स्थित खेत से अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल की मोटर, स्टार्टर, कॉपर वायर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना 1-2 दिन पूर्व रात के समय होने की बताई जा रही है। मामले को लेकर कृषक सायरी देवी रेगर ने पुलिस थाना भूपालसागर में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकरवा निवासी 55 वर्षीय कृषक सायरी देवी रेगर खेत पर पहुंचीं तो ट्यूबवेल से सामान गायब मिला। जांच करने पर ट्यूबवेल की 3 फ्रेज मोटर, 2 स्टार्टर, कॉपर वायर, रस्सा तथा ट्यूबवेल से जुड़ा मोटर का वायर मौके पर नहीं मिला।

सामान नहीं मिलने पर कृषक ने आसपास तलाश की और काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और भूपालसागर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच बीट कांस्टेबल जगदीश चंद्र 1106 द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट नोट कर मामले की जांच करने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कृषक सायरी देवी ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी हुए ट्यूबवेल उपकरण एवं अन्य कृषि सामान बरामद करवाने की मांग की है। घटना के बाद चोरी हुए कृषि उपकरणों की बरामदगी और अज्ञात चोरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story