श्री त्रिपोलिया हनुमान जी मंदिर सेक्टर-5, गांधीनगर स्थित महादेव मंदिर में जलेरी तथा हनुमान मंदिर शिखर पर कलश एवं ध्वजदंड स्थापना का भव्य आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों तथा भजनों के बीच धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए गए।

मुख्य कार्यकारी देवेंद्र टेलर ने बताया कि क्षेत्र के भक्तों के सहयोग से त्रिपोलिया हनुमान मंदिर परिसर स्थित महादेव देवालय में जलेरी की स्थापना की गई। इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान राधेश्याम आमेरिया एवं उनके परिवारजन रहे। वहीं, त्रिपोलिया हनुमान मंदिर के शिखर पर कलश एवं ध्वजदंड की स्थापना की गई, जिसके मुख्य यजमान राजेश न्याति एवं उनके परिवारजन रहे।

मंदिर महंत बन्नेसिंह गुर्जर के अनुसार इस अवसर पर मंदिर में दो दिवसीय हवन एवं अभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान पं. सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं देवकिशन शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराया गया।

कीर्ति नेगी ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में शुभ मुहूर्त पर ढोल-नगाड़ों एवं भजनों की प्रस्तुति के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए जलेरी, कलश एवं ध्वजदंड की स्थापना की गई। इस दौरान पूरा मंदिर जयकारों से गूंज उठा।

आयोजन में मदनलाल टेलर, मुकेश टेलर, पारस टेलर, राजेश शर्मा, जीतू, नीरज, रोहित बोरिवाल, पारसकंवर भाटी, सुशीला लाड, कमला शर्मा, राधा कंवर, सुशीला शर्मा, आशा कंवर, कमला कालाणी, डॉ. योगेश व्यास, महेश बसेर, मदन शर्मा, लक्ष्मीनाथ मंदिर पूजारी सत्यनारायण, कैलाश, नितेश, जसराज, शशीरंजन तिवारी, राधेश्याम भट्ट, कृष्णगोपाल सोनी, नंदकिशोर निर्झर, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, उदयलाल लोढ़ा, नंदकिशोर पारिक, निर्भयशंकर जोशी, जसवन्त आमेरिया, मुकेश श्रीवास्तव, रामजस कोठारी, मुकेश आमेरिया, रेखा, मयंक आमेरिया, कुसुम, अमित, ओम प्रकाश, कंचन, रामकरण, कंचन, नारायणदेवी चन्देल, भगवतीदेवी खोईवाल, ज्ञानवती बोरिवाल, प्रहलादराय, विष्णुप्रकाश, सुरभी, मिशिका, पूर्विक, दानिया, दर्श, अंशुल, अभिनन्दन, विशाखा, शिवांश बड़गुर्जर, विनोद, सुमन, विशाल, चीनू, राजेश न्याति, निर्मला, सुरेश न्याति, कुसुमलता, बालमुकुन्द गदिया, प्रेमलता, उमेश भूतड़ा, पुष्पा, महेश नुवाल, मनोहर मूंदड़ा, देवीलाल न्याति, प्रदीप दीक्षित, शिवलाल कालिया, रमेश जागेटिया, सरोजदेवी डाड, भरत आगाल, भावना, रविन्द्र भराडिया, मेवालाल खोईवाल-सविता, ओमप्रकाश खोईवाल, विजिया, नारायणी चांवला सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न इस आयोजन ने मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण स्थापित किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story