चित्तौड़गढ़। जनसेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल बन चुके निःशुल्क चिकित्सा अभियानों की कड़ी में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी, निंबाहेड़ा द्वारा आज से दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पेच एरिया परिसर, निंबाहेड़ा में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान जयपुर का चिकित्सकीय सहयोग प्राप्त रहेगा।

यह नेत्र चिकित्सा शिविर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र स्व हरीश आंजना, मातुश्री स्व गोपीबाई आंजना, पिता स्व भेरूलाल आंजना, बहिन स्व कमला बाई आंजना तथा छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्व हरीश आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ स्वयं पूर्व सहकारिता मंत्री एवं सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना तथा पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना द्वारा किया जाएगा।

शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन भी किया जाएगा। चयनित मरीजों के ऑपरेशन एवं समस्त उपचार की समुचित व्यवस्था हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर आंजना परिवार के सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा विगत वर्षों से निरंतर जनकल्याण की भावना के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनसे अब तक क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। सोसायटी पदाधिकारियों ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के नागरिकों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि दृष्टि से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story