मोदी और शर्मा की जोड़ी ने क्षेत्र में बहाई विकास की गंगा, विकास रथ से ग्रामीणों तक पहुंची जनकल्याण योजनाओं की जानकारी
डूंगला से रवाना हुआ विकास रथ ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचा रहा है। मोदी और शर्मा की जोड़ी ने क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए, ग्रामीणों ने स्वागत और धन्यवाद किया।

डूंगला। प्रदेश में विकास और जनकल्याण की नयी लहर लेकर भाजपा सरकार ने एक बार फिर क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखाई। 14 दिसंबर को डूंगला से सहकारिता मंत्री गौतम दक ने विकास रथ को केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रहा है।
डूंगला से शुरू हुई यात्रा नौगामा, भाटोली, बागरियान होते हुए चिकारड़ा में प्रवेश कर गई। चिकारड़ा में विकास रथ का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े और जोशपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी सादड़ी विधानसभा प्रभारी बद्रीलाल जाट ने कहा कि मोदी और शर्मा की जोड़ी ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में विकास के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में चुनावी वादे धरातल पर प्रगति के रूप में नजर आ रहे हैं।
विधानसभा संयोजक नरेंद्र सिंह भुरकिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र के गांवों और ढाणियों तक पहुंचकर पेयजल, लाइट और रोड जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी ने कहा कि सरकार ने अपने 300 से अधिक वादों में से लगभग 275 वादों को पूरा कर गरीबों तक सुविधाएं पहुँचाई हैं।
पूर्व प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक नरेंद्र सिंह भुरकिया, जिला अध्यक्ष पूरणमल अहीर, मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी, चंद्रशेखर शर्मा, तुलसीराम शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यात्रा आगे भटोली, गुजरात नालियां, खेड़ा और मोरवन होते हुए क्षेत्र के अंतिम गांवों तक जाएगी। इस विकास रथ के माध्यम से सरकार ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक कर रही है। ग्रामीणों ने सरकार के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और विकास के नए आयामों की सराहना की।
इस रथ यात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर कार्य करना है, जिससे अंतिम छोर तक आमजन तक सुविधा पहुंच सके।
- डूंगला विकास रथमोदी शर्मा जोड़ीजनकल्याणकारी योजनाएंभजनलाल सरकारसहकारिता मंत्री गौतम दकबड़ी सादड़ी विधानसभानरेंद्र सिंह भुरकियाग्रामीण विकास राजस्थानराजस्थान विकास समाचारपेयजल लाइट रोड योजनामंगलवाड़ मंडलभाटोलीबागरियानचिकारड़ाभाजपा राजस्थानDungla Vikas RathModi Sharma duoPublic Welfare SchemesBhajanlal GovernmentCooperation Minister Gautam DakBadi Sadri AssemblyNarendra Singh BhurkiaRural Development RajasthanRajasthan Development NewsWater Electricity Road SchemeMangalwad MandalBhatoliBagarianChikaradaBJP Rajasthan

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
