चित्तौड़गढ़ की वीरभूमि पर स्वदेशी महोत्सव में होगा ऐतिहासिक “घूमर” नृत्य
चित्तौड़गढ़ में 26 दिसंबर को आयोजित होने वाले स्वदेशी महोत्सव में हजारों मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में भव्य घूमर नृत्य का प्रदर्शन करेंगी, जो राजस्थान की लोकसंस्कृति और स्वदेशी परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगा।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर की भूमि चित्तौड़गढ़ पर 26 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे स्वदेशी महोत्सव में भव्य “घूमर” नृत्य का आयोजन इतिहास रचने जा रहा है। इस महोत्सव में हजारों मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति और स्वदेशी परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन करेंगी।
आयोजन की तैयारियों को लेकर सांसद कार्यालय में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद सी. पी. जोशी ने स्वदेशी के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह केवल विचार नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली, संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि घूमर जैसे पारंपरिक लोकनृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन देना आज की समय की आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने इस कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान स्थापित करने की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी महोत्सव परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। लोकसभा प्रभारी श्रवण सिंह राव ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी महिला प्रतिनिधियों और मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री रघु शर्मा और हर्षवर्धन सिंह रूद ने अपने संबोधन में कहा कि 26 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ की धरती पर स्वदेशी चेतना, लोकसंस्कृति और मातृशक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्रमुख उपस्थितियों में प्रधान देवेंद्र कंवर, लीला अगाल, परिधि भटनागर, संजु लड्डा, इंद्रा सुखवाल, सिम्पल वैष्णव, मंजु पितलिया, उषा राधड़, विदुषी बिल्लू, उर्मिला चुण्डावत, भगवती आचार्य, भावना माहेश्वरी, तारा मालीवाल, किरण गोस्वामी, राधा काबरा, राशि मूंदड़ा, डायमंड दिवा ग्रुप आदि शामिल रहे।
स्वदेशी महोत्सव में आयोजित यह भव्य घूमर नृत्य न केवल चित्तौड़गढ़ की सांस्कृतिक विरासत का गौरव बढ़ाएगा, बल्कि राजस्थान की लोकसंस्कृति और मातृशक्ति के अद्भुत प्रदर्शन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उजागर करेगा।
- चित्तौड़गढ़ घूमर नृत्यChittorgarh Ghoomar Danceस्वदेशी महोत्सव 2025Swadeshi Mahotsav Chittorgarhराजस्थान लोकसंस्कृति कार्यक्रमRajasthan Folk Culture Eventमातृशक्ति नृत्य आयोजनWomen Empowerment Dance Eventपारंपरिक वेशभूषा नृत्यTraditional Costume Danceराजस्थान सांस्कृतिक विरासतRajasthan Cultural Heritageचित्तौड़गढ़ सांस्कृतिक महोत्सवChittorgarh Cultural Festivalलोक कला और परंपराFolk Art and Tradition Rajasthan26 दिसंबर 2025 चित्तौड़गढ़ कार्यक्रम26 December 2025 Chittorgarh Event

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
