चित्तौड़गढ़। चन्देरिया में लेड जिंक स्मेल्टर के ठेका श्रमिक संघ की वार्षिक साधारण सभा रविवार को आजोलिया का खेडा में आयोजित हुई, जिसमें श्रमिकों ने मिलकर भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता की शपथ ली और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की। सभा की अध्यक्षता भा.म.स. जिलाध्यक्ष मोनिका उपाध्याय ने की, जबकि मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरेश चन्द्र धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रीय श्रमिकों को जिंक प्लांट में रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दी जाएगी।

विशिष्ट अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि श्रमिकों के हित और सुरक्षा के लिए संघ सदैव संघर्षरत रहेगा। सभा में जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें भैरूसिंह चौहान, देवीसिंह राणावत, देवीलाल जाट, सत्यनारायण मेनारिया, संजय वैष्णव, भुवानीराम जाट, ज्योति पुरोहित, गोपाल गाडरी, जगदीश जाट, महिपालसिंह, बहादुरसिंह, शम्भूलाल रायका, अमरसिंह सांखला, विजय सिंह, राजकुमार गौढ, प्रमोद कुन्द्रा, तुलसीराम मेनारिया, बलदेव मौड, लक्ष्मीकान्त, आसिक खान, कमलेश तिवारी, चरणसिंह, मंजीतसिंह, शेतानसिंह, सुरेन्द्रसिंह, सुरेश गुर्जर, जयदेव नाथ योगी और ममता जोशी शामिल थे।

सभा में ठेका श्रमिक संघ की कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन रतन शर्मा ने किया और अंत में सागरमल टाक ने सभी अतिथियों और श्रमिकों का आभार व्यक्त किया। इस आम सभा ने न केवल श्रमिकों के अधिकारों और उनके रोजगार को लेकर नए दृष्टिकोण प्रस्तुत किए, बल्कि स्थानीय श्रमिक समुदाय में संगठन और एकजुटता की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story