चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय स्थित श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में लगातार बढ़ती अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों की लापरवाही के खिलाफ सोमवार को सर्व समाज के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को समय पर और सुलभ उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में उदयपुर और भीलवाड़ा जैसे बड़े शहरों पर निर्भर होना पड़ता है, जबकि कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। पिछले कुछ महीनों में महिला बाल चिकित्सालय में प्रसूताओं की मौत और उचित इलाज के अभाव से समाज में भारी रोष व्याप्त है।

प्रदर्शन में सर्व समाज के बन्धु, पदाधिकारी और मातृशक्ति ने एकजुट होकर चिकित्सालय प्रशासन और चिकित्सकों की लापरवाही के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर तत्काल रोक लगाने, गंभीर स्थिति में प्रसूताओं को उपयुक्त उपचार देने और ऑपरेशन द्वारा जीवन बचाने, तथा प्रमुख चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर या बर्खास्त करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में विहिप अध्यक्ष किशन पिछोलिया, मनोज साहू, मुकेश नाहेटा, चंद्र शेखर, बृजेश कुमार राठौर, सुनील जागेटिया, राजकुमार जैन, राधेश्याम आमेरिया, बन्शीलाल राईवाल, जुगल किशोर कलन्त्री, दिनेश ओझा, रतन डांगा, ठाकुर प्रसाद जोशी, ओमप्रकाश कुमावत, राजकुमार कुमावत, माणक बघवार, प्रभुलाल साहू, शुभम तरावत, कान्तिलाल जैन, गोपाल नैनवा, संजय चौचाणी, धर्म प्रकाश गडिया, कमल जैन, सरस्वती शर्मा, देवीलाल राठौर, कमल किशोर खटोड़, ओमप्रकाश झारगवा, रितेश कपूर, विष्णु आगाल, मनीष पुरी, राम नारायण साहू सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह प्रदर्शन समाज के प्रति चिकित्सालय में सुधार की आवश्यकता और जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story