बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के बोहेड़ा निवासी युवा खेलप्रेमी एवं विश्व हिंदू परिषद बड़ीसादड़ी प्रखंड अध्यक्ष टीनसा धींग को चित्तौड़गढ़ जिला क्रिकेट संघ का उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया।

टीनसा धींग वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद बड़ीसादड़ी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी विशेष रुचि और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को देखते हुए जिला स्तर पर उन्हें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वे लंबे समय से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में बोहेड़ा में आयोजित अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में उन्होंने गांव में महिला क्रिकेट टीम के गठन की पहल करते हुए 21 हजार रुपये की खेल सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। उनकी इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है।

चित्तौड़गढ़ जिला क्रिकेट संघ का उपाध्यक्ष बनने पर बोहेड़ा सहित बड़ीसादड़ी क्षेत्र के खेलप्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने टीनसा धींग को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी तथा क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story