तरुण खटीक मॉब लिंचिंग: बेगूं खटीक समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
खटीक समाज सेवा संस्थान बेगूं ने उत्तम नगर दिल्ली की घटना के विरोध में दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

बेगूं उपखंड कार्यालय के बाहर तरुण खटीक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते खटीक समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य।
बेगूं (चित्तौड़गढ़)। दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के अवसर पर दलित युवक तरुण खटीक की कथित मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में खटीक समाज सेवा संस्थान, बेगूं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। संस्था ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार
उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि नई दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दौरान कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे देश के खटीक समाज में आक्रोश और शोक की लहर है। संस्था ने कहा कि "यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और इससे समाज के कमजोर वर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।"
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और कठोर दंड की मांग
संस्थान ने सरकार से मांग की है कि इस जघन्य हत्या के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें कठोरतम दंड, यहां तक कि फांसी की सजा दिलाई जाए। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाएगी।
आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की अपील
आक्रोश व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई है। इस दौरान खटीक समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद खटीक सहित पन्नालाल खटीक, जगदीश खटीक, सुनील खटीक, पार्षद मुकेश खटीक, राजेंद्र खटीक, प्रकाश खटीक, घनश्याम खटीक, सुरेश खटीक, रामदेव खटीक और किशन खटीक सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
