क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और अत्याधुनिक कृषि उपकरणों से जोड़ने की दिशा में पारख ट्रैक्टर एजेंसी द्वारा स्वराज कंपनी के नए एवं अत्याधुनिक मॉडल “स्वराज 855 प्रोटेक” ट्रैक्टर की भव्य लॉन्चिंग समारोहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कंपनी अधिकारी, फाइनेंस प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान किसानों में नए ट्रैक्टर को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरण आंजना रहे। समारोह में उनका पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरण आंजना ने कहा कि आज का किसान आधुनिक संसाधनों और तकनीकी कृषि उपकरणों की सहायता से खेती को लाभकारी और उन्नत बना रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक ट्रैक्टर खेती में समय की बचत, कम लागत और अधिक उत्पादन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर अपनी मजबूती, बेहतर माइलेज और किसानों के भरोसे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पहचान रखते हैं। खेती में नई तकनीक का उपयोग किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्वराज डिवीजन के अधिकारियों ने किसानों को स्वराज 855 प्रोटेक ट्रैक्टर की तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन, उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम, बेहतर ईंधन क्षमता और आधुनिक फीचर्स से लैस है, जो खेतों में हर प्रकार के कृषि कार्य को आसान बनाएगा।

समारोह में किसानों को नए ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं। ट्रैक्टर प्राप्त करने वाले किसानों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। भट्टकोटड़ी निवासी गोपाल पुष्करणा, मारजीवी निवासी पंकज आंजना, भांडी निवासी शम्भू सिंह, निंबाहेड़ा निवासी कन्हैयालाल मीणा, बडोली माधोसिंह निवासी शांतिलाल डांगी एवं केली निवासी रामलाल गायरी को नई ट्रैक्टर चाबियां सौंपकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वराज डिवीजन के जोनल हेड धर्मेन्द्र वशिष्ठ, सीनियर मैनेजर (सेल्स) विनोद सलांकी, मैनेजर इम्प्लीमेंट्स हर्ष पाल एवं मैनेजर सेल्स अजीत शाह मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से संवाद करते हुए आधुनिक खेती में तकनीकी उपकरणों के महत्व पर प्रकाश डाला।

पारख ट्रैक्टर एजेंसी के प्रोपराइटर मुकेश पारख एवं राजेश पारख तथा राजू मराठा ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में एजेंसी टीम के साक्षी कंवर हाड़ा, विक्रम गुर्जर, उदयलाल तेली, अतुल रावत, रतन अग्रवाल, रमेश गुर्जर, शिवलाल गुर्जर, नानालाल धाकड़ एवं विष्णु कुमावत की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम में सुंदरम फाइनेंस से सतीश धाकड़, महिंद्रा फाइनेंस से नरेश गोस्वामी, बजाज फाइनेंस से विकास, एयू फाइनेंस से कैलाश एवं कोटक फाइनेंस से तौसीफ भी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को आसान फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

समारोह के अंत में अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि पारख ट्रैक्टर एजेंसी किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से निरंतर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन क्षेत्र में आधुनिक कृषि तकनीक के बढ़ते प्रभाव और किसानों की बदलती सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story