बड़ी सादड़ी पंचायत समिति मुख्यालय पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के निर्देशन में विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ने फावड़ा उठाकर सफाई कार्य किया और झाड़ू लगाई। अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने भी अभियान में भाग लेकर पंचायत समिति भवन के पीछे के हिस्से को स्वच्छ बनाया।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की विधिवत शुरुआत 17 सितंबर को बड़ी सादड़ी पंचायत समिति मुख्यालय से हुई थी। इसके बाद पखवाड़े भर से उपखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों की गलियों, मोहल्लों और चौराहों पर साफ-सफाई का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पंचायत समिति मुख्यालय के मुख्य भवन के पीछे वाले हिस्से में चलाए गए स्वच्छता अभियान में अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा, सहायक विकास अधिकारी सत्य प्रकाश विजयवर्गीय, कनिष्ठ अभियंता सोहनलाल रेबारी, भगवत सिंह शक्तावत सहित कार्मिक कैलाश रावत, सुरेश मेघवाल, शंभू अहीर, शंभू सिंह मीणा, रामधनी सहित उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। सभी ने मिलकर पीछे के हिस्से की सफाई की।

भगवत सिंह शक्तावत ने बताया कि यह अभियान सतत स्वच्छता का हिस्सा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत कल हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी विभागों के कार्यालयों, सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी विभागों के कार्यस्थलों पर सघन साफ-सफाई की जाएगी।

उपखंड क्षेत्र बड़ी सादड़ी के ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता अभियान का समापन नालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के सानिध्य में होगा। इस अभियान के तहत पंचायत समिति मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों और विभिन्न विभागों के कार्यस्थलों तक स्वच्छता गतिविधियां जारी रहेंगी।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story