सुविधिनाथ जैन मंदिर की छठी वर्षगांठ पर रावतभाटा में ध्वजा महोत्सव आयोजित
श्री सुविधिनाथ स्वामी जैन मंदिर के षष्टम वर्षगांठ पर भव्य वरघोड़ा निकाला गया और डी.सी. कोठारी परिवार द्वारा शिखर पर ध्वजा रोहण की रस्म पूरी की गई।

रावतभाटा के श्री सुविधिनाथ स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर की छठी वर्षगांठ पर आयोजित ध्वजा महोत्सव के दौरान भगवान की स्नात्र पूजन करते श्रद्धालु और समाजजन।
बेगू /रावतभाटा। फाल्गुन वदी चतुर्थी के पावन अवसर पर नीचे बाजार स्थित श्री सुविधिनाथ स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर के षष्टम वर्षगांठ प्रसंग पर भव्य ध्वजा महोत्सव का आयोजन किया गया।
प्रेरणा एवं ध्वजा रोहण
- सिरोही निवासी शासनरत्न मनोज भाई बाबूमल हरण की प्रेरणा से आयोजन संपन्न हुआ।
- मंदिर के मुख्य शिखर सहित श्री सिद्धचक्र पट, श्री गौतम स्वामी एवं श्री जिनकुशल सूरी दादा गुरुदेव के शिखरों पर ध्वजा चढ़ाई गई।
धार्मिक अनुष्ठान एवं भव्य वरघोड़ा
कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा की स्नात्र पूजन से हुई। इसके पश्चात सभी ध्वजाओं का भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जो मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार नंबर 2 होते हुए पुनः मंदिर पहुंचा।
जुलूस के बाद सत्तरभेदी पूजन प्रारंभ हुआ, जिसमें निम्न पूजन संपन्न हुए:
- नव्हण, विलेपन एवं वस्त्र युगल।
- वास चूर्ण, पुष्प, पुष्पमाला एवं पुष्पनी।
- सुगंधित चूर्ण सहित विभिन्न पूजन।
विजय मुहूर्त एवं भक्तिमय वातावरण
समाजजनों ने ध्वजा लेकर परमात्मा की प्रदक्षिणा की तथा विजय मुहूर्त दोपहर 12:39 बजे शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
इसके पश्चात पंचवर्णा ध्वजा, आभूषण, पुष्पवर्षा, अष्टमांगलिक, धूप उत्क्षेप, गीत, नृत्य एवं वाद्य के साथ पूजन संपन्न हुआ। नवमीं ध्वजा पूजा में सभी ध्वजाओं की अष्टप्रकारी पूजा की गई।
"पूजन संबंधी सभी विधियां एवं भक्ति रावतभाटा के संगीतकार एवं विधिकारक अर्पित जैन बरडिया द्वारा संपन्न कराई गईं। उनके भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।"
लाभार्थी परिवार एवं सम्मान समारोह
स्नात्र पूजन, वरघोड़ा, सत्तरभेदी पूजन, ध्वजा चढ़ाने एवं स्वामीवात्सल्य का संपूर्ण लाभ डी.सी. कोठारी परिवार द्वारा लिया गया। तत्पश्चात स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया जिसमें समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा लाभार्थी कोठारी परिवार का तिलक, माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा जिनशासन की शोभा बढ़ाने हेतु लिए गए इस सुंदर लाभ की अनुमोदना की गई। साथ ही श्वेतांबर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य एल.सी. लोढ़ा का भी बहुमान किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
