पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश सुरेश कुमार जाट गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी सुरेश कुमार जाट को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद की। आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी ने स्थानीय सुरक्षा को खतरे में डाला था, अब न्यायिक अभिरक्षा में है।

चित्तौड़गढ़। थाना मंगलवाड़ पुलिस ने पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी सुरेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद की है। आरोपी सुरेश कुमार जाट आदतन अपराधी होने के साथ ही थाना ग्रामीण बाड़मेर का हिस्ट्रीशीटर भी है और उस पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व मारपीट सहित कुल 16 मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में एक कार मालिक को धमकी देते हुए पिस्टल दिखाकर भाग गया था। घटना की शुरुआत 22 मार्च को हुई, जब जयपुर निवासी इंद्राज ने अपने ऑफिस से क्रेटा कार किराये पर दी थी। कार किराए पर लेने वाला चेतनराम के बेटे जुंजाराम ने कार और किराया वापस नहीं किया।
कार मालिक इंद्राज ने अपनी क्रेटा कार की GPS लोकेशन हरियाखेड़ी स्थित एक बाड़े में बताई। थाना पुलिस एएसआई प्रेमनाथ व जाप्ता के नेतृत्व में बाड़े में गई, जहाँ उन्होंने काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो और क्रेटा कार में चार काले प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए पाए। इसी बीच हरियाखेड़ी निवासी देवीलाल पुत्र मोहनलाल मेनारिया, कैन्हयालाल पुत्र मोहनलाल मेनारिया समेत 8–10 लोग पिस्टल लेकर पहुंचे और वाहन कब्जे में लेकर भाग गए। पुलिस की जाप्ता ने पीछा किया, लेकिन आरोपी क्रेटा कार को राणेरा महोदव के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी देशराज कुलदीप के सुपरविजन और थानाधिकारी मंगलवाड़ पुलिस निरीक्षक भगवान लाल के निर्देश पर 29 अक्टूबर को आरोपी देवीलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
इसके बाद पुलिस जाप्ता एएसआई फुलचंद, कानि. नारायण सिंह, टंवरसिंह, प्रेमाराम और उम्मेद सिंह ने सुरेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की। न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस गिरफ्तारी से मंगलवाड़ व बाड़मेर जिले में सक्रिय अपराधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है। सुरेश कुमार जाट की गिरफ्तारी से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है और अन्य अपराधियों के लिए चेतावनी भी स्पष्ट हो गई है।
- चित्तौड़गढ़ ईनामी अपराधी गिरफ्तारीसुरेश कुमार जाट गिरफ्तारपांच हजार का ईनामी अपराधीमंगलवाड़ थाना पुलिस कार्रवाईबाड़मेर हिस्ट्रीशीटर सुरेश जाटक्रेटा कार चोरी घटनाहरियाखेड़ी पिस्टल बरामदराजस्थान पुलिस छापेमारीचित्तौड़गढ़ अपराध समाचारईनामी अपराधी सुरेश जाट केसराजस्थान में हथियार बरामदक्रेटा कार चोरी और धमकीबाड़मेर अपराधी गिरफ्तारराजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाईचित्तौड़गढ़ पुलिस न्यूज

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
