सूरजपुरा में माँ सरस्वती मूर्ति स्थापना और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित
चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर स्थित सूरजपुरा में सांसद सी.पी. जोशी की मौजूदगी में भव्य मूर्ति स्थापना समारोह और देश के ख्यातनाम कवियों का जमावड़ा होगा।

भूपालसागर (चित्तौड़गढ़)। प्रातःकाल संवाददाता अरविंद गर्ग।
क्षेत्र के सूरजपुरा चौराया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आगामी 14 मार्च को भक्ति और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहाँ माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह और 'अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन' का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामवासी और आयोजन समिति सूरजपुरा चौराया इस महोत्सव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं।
मूर्ति स्थापना एवं कार्यक्रम का समय
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार, 14 मार्च को दोपहर 2:15 बजे विधि-विधान के साथ माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना से होगी। इसके पश्चात, इसी दिन रात्रि 8:00 बजे से अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातनाम कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
काव्य मंच पर दिग्गज रचनाकारों का जमावड़ा
काव्य मंच का संचालन उदयपुर के प्रसिद्ध कवि राव अजात शत्रु करेंगे। सम्मेलन में हास्य, वीर रस और श्रृंगार का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। "सुनील व्यास (कांकरोली) व दिनेश बन्टी (शाहपुरा) हास्य के ठहाके लगाएंगे।" धर्मेंद्र सोलंकी (भोपाल) अपनी सुरीली गीतों से समां बांधेंगे। "परमानन्द दाधीच व भूपेन्द्र राठौड़ वीर रस की कविताओं से जोश भरेंगे।" वहीं एकता जैन (उदयपुर) श्रृंगार रस की प्रस्तुति देंगी। साथ ही गजेंद्र कविया, प्रहलाद चांडक और शंकर सुखवाल जैसे दिग्गज भी मंच साझा करेंगे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन
समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी होंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं पूर्व विधायक बद्री लाल जाट शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान व भूपालसागर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राणावत द्वारा की जाएगी। निवेदक मंडल ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों और काव्य प्रेमियों को इस गरिमामयी उपस्थिति के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
