बेगूं। उपखंड स्तर का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह छापरा स्कूल परिसर में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने की। इस अवसर पर शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत, सामाजिक सेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ और तहसीलदार गोपाल जीनगर ने संयुक्त रूप से उपखंड स्तर पर उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले कुल 40 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों में लालूराम धाकड़, रघु त्रिपाठी, नंद किशोर धाकड़, अशोक कुमार भौणा, भीमा गुर्जर, नीला गुर्जर, देवराज गुर्जर, कृष्णा कुमारी गुर्जर, अर्पित घोचे, धनश्याम बैरागी, मानसिंह गुर्जर, मोहित बिल्लू, लोकेश कुमार जटिया, लोकेश लक्षकार, मोतीलाल, कमल, हंसराज मीणा, वीरा केन्द्र बेगूं, संग्राम शर्मा, रामगोपाल धाकड़, कालूलाल रेगर, पुरुषोत्तम जोशी, लाला पाल, कामरान निर्मा, हेमराज गुर्जर, मुरली धाकड़, सगुणा कुमारी कटारा, भंवरसिंह, चंदा शर्मा, मंजु वैष्णव, अन्नु भौगा, सरोज शर्मा, अक्षय गन्दयाना, विजय कुमार शर्मा, राजकुमार माली, सुरेश नाथ, श्रीमती कुसुम धाकड़, उम्मेदसिंह मीणा, श्रीमती अनिता कुमारी भील, जय शिवशंकर ग्राम विकास समिति जयनगर, मोहनलाल पहाड़िया, मदन धाकड़, अनिल कुमार धाकड़, अजित कुमार जैन, अनिल उपाध्याय, श्रीमती रानु ओझा, रत्ना जाट, सलमा सुल्ताना, श्रीमती शालिनी कविया और प्यारेलाल शामिल रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि देशभक्तों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने संविधान के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इसी अवसर पर उन्होंने छापरा स्कूल में स्टेज निर्माण की घोषणा भी की, जिससे शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।

गणतंत्र दिवस समारोह में सन वैली द स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, मॉडल स्कूल और राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों द्वारा सजाई गई झांकियां भी समारोह का आकर्षण रही। प्रधानाचार्य अमृतलाल मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मंजू भट्ट ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका, नेहरू पार्क, केवीएसएस, उपखंड कार्यालय, जेल, पंचायत समिति कार्यालय और नगर पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया गया। समारोह में डीएसपी अंजलि सिंह, नायब तहसीलदार विष्णु यादव, बीडीओ सुरेशगिरी गोस्वामी, थानाधिकारी कमलचंद मीणा, सीबीईओ रामसिंह यादव, केवीएसएस चेयरमैन तेजमल बोहरा, भूमि विकास बैंक उपाध्यक्ष मदनगोपाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़, पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा, पूजा सोनी, निर्मल माली, नरेश सुथार और उत्तम सिंह सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस प्रकार, उपखंड स्तर पर आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह शिक्षा, सेवा और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने वाला साबित हुआ।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story