चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योजना मंच के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का द्वितीय दिवस छात्रों की प्रतिभा और ज्ञान का उत्सव बन गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान और भारत की समसामयिकी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और “मुक्त व्यापार बनाम संरक्षण” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने ज्ञान और तर्कशक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. हेमेन्द्रनाथ व्यास ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जसवंत मीणा, द्वितीय स्थान पूजा धाकड़ और तृतीय स्थान युवराज सिंह ने प्राप्त किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमिका राणावत, द्वितीय स्थान वेन्या तोमर, तथा तृतीय स्थान प्रियंका और जसवंत मीणा ने हासिल किया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. कैलाश नायमा, डॉ. भावना और सुशील काबरा प्रमुख निर्णायक रहे। संचालन की जिम्मेदारी डॉ. रेखा माणोतिया और बालकृष्ण लड्ढा ने निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर योजना मंच प्रभारी सुमन डाड ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और उपस्थित संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त भारत मिशन के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क कपड़ा थैली वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजू बालोत, रमेशचन्द्र और अब्दुल सत्तार सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल छात्रों में ज्ञानवर्धन और तर्कशक्ति को बढ़ावा दिया, बल्कि उन्हें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story