विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निम्बाहेड़ा में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला परिसर में आयोजित समारोह में कृष्ण कमल वाटिका, पक्षी विहार और सड़क निर्माण सहित कई जनहितकारी परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

राजस्थान के निम्बाहेड़ा में विकास की नई इबारत लिखते हुए नगर परिषद के तत्वावधान में श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला परिसर, वसुंधरा विहार-2 में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं अनावरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला समिति और श्री जैन युवक परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। वहीं श्री निमडिया भैरव देव मंदिर समिति के दिलीप मोदी, निलेश खेरोदिया, डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, यश मोदी, नितिन नवलखा, वीरेंद्र मारू, संजय सुराणा और विनोद नागौरी आदि ने विधायक कृपलानी का विशाल पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान गौशाला समिति अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए गौशाला एवं श्री निमडिया भैरवदेव मंदिर की गतिविधियों तथा विकास कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और विधायक कृपलानी द्वारा गौशाला के विकास में निरंतर मिल रहे सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट की। वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, क्षत्रिय महासभा के नारायण सिंह बडौली, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, श्री कल्ला जी वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरमैन कैलाश मूंदड़ा और महंत लाल नाथ योगी अठाना उपस्थित रहे।
विकास कार्यों की श्रृंखला में विधायक कृपलानी ने श्री कृष्ण कमल वाटिका का लोकार्पण और श्री कृष्ण धेनु प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अतिरिक्त श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला से श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर मार्ग तक निर्मित सी.सी. सड़क, वंडर सीमेंट लिमिटेड के जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत निर्मित पक्षी विहार (बर्ड टॉवर), श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर के भंडार कक्ष तथा कचरा संग्रहण एवं निस्तारण केंद्र की डामरीकृत सड़क एवं चारदीवारी का विधिवत लोकार्पण किया गया।
विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति में गौमाता के 'जीवनदायिनी शक्ति' वाले स्वरूप को रेखांकित करते हुए कहा कि गौशालाएं हमारी परंपरा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत केंद्र हैं। उन्होंने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गोबर और गोमूत्र जैसे उत्पाद जैविक खेती की लागत कम कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने में सहायक हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने वंडर सीमेंट सहित सभी सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जीवदया प्रकल्प के तहत निर्मित पक्षी विहार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कदम है। नगर विकास पर चर्चा करते हुए कृपलानी ने स्वच्छता, सड़क और कचरा प्रबंधन जैसी मजबूत आधारभूत संरचना को नागरिक जीवन स्तर सुधारने के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर तहसीलदार घनश्याम जरवार, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, शिक्षा अधिकारी अरविंद मुंदड़ा, कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण प्रजापत, डॉ. ओ.पी. मेहरा सहित वरिष्ठ नेता डॉ. जे.एम. जैन, भजन जिज्ञासु, चंद्रमोहन गुप्ता, पारस पारख, मोतीलाल आहूजा, वीरेश चपलोत, ललित प्रकाश शारदा, उमेश तोतला, गोविंद सोनी, नानालाल भूतड़ा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, जिला मंत्री शौकिन चपलोत, पारस वीरवाल, प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, पुष्कर सोनी, कुलदीप सिंह राठौड़, महिपाल सिंह राणावत, प्रदीप मोदी, गजेन्द्र नवलखा, विशाल सोनी, रत्नेश छाजेड, लाला दशोरा, आरती शर्मा, प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र डूंगरवाल, पारस जैन, मनीष बाबेल, दिलीप पामेच, बापूलाल सिंघवी, हस्तीमल दुग्गड, मोतीलाल रांका, संजय सिंघवी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, सत्यप्रकाश मेनारिया, रोशन राठौड़, रणजीत सिंह नारेला, अतुल सेठिया, प्रकाश चेलावत, बालमुकुंद राठी, बाबूलाल भड़क्तिया, विजय मारू, कल्याण सिंह मारू, मदनलाल वीरवाल, दीपक सगरावत, मुकेश बम, आनंद सालेचा, धर्मेंद्र मारू, वीरेंद्र मारू, विजय काबरा, मयंक अग्रवाल, कन्हैया सोनी, मनीष कासट, विकास पोरवाल, कुलदीप नाहर, जानकीलाल जोशी, मानमल शर्मा, यशवंत राव कदम, शांतिलाल मेनारिया, कमलेश दुग्गड, कोमल सिंह जारोली, गिरीश श्रीमाल, यशवंत कुमावत, कालू सेन, अजय मंघनानी, यशवंत मेनारिया, वर्धमान जैन, सुशील नागोरी, विजय सिंह, रामनिवास जाट, विजय नागदा, रतन जाट, श्यामलाल जाट, सलीम खान, सुरेश कुदाल, रविन्द्र उपाध्याय एवं रवि प्रकाश कोठारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन आयोजकों द्वारा सभी के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
