चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चित्तौड़ नगर इकाई ने सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन विशेष रूप से छात्राओं में खेल कौशल और टीम भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में कीर्ती कवर भाटी ने बताया कि सामाजिक समरसता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बास्केटबॉल खेल रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अर्पित वेष्णव, अंजली सोनी, राजेश्वरी सेन, चंदा धाकड़, खुशी नागदा, प्रिया धाकड़, खुशी छापरवाल, चीनू, निरमा धाकड़, अलका गर्ग, पायल खंगारोद, इंदू मेनारिया, जानकी माली, रचना पुरबिया, विद्या सालवी, चेतना चौहान, नंदिनी कंवर राठौड़, रितिका आमेरिया, पायल प्रजापत, प्रियंका जयसवाल और महक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि टीम वर्क और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूती से प्रदर्शित किया।

इस आयोजन ने छात्रों में आपसी सहयोग, सम्मान और सामाजिक एकता के मूल्यों को सुदृढ़ किया। इसके साथ ही महाविद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश भी गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल छात्राओं के खेल कौशल को उभारने का अवसर रही, बल्कि सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रेरक पहल भी साबित हुई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story