विशेष लोक अदालत में 253 प्रकरणों का निस्तारण, 8.67 करोड़ के अवार्ड पारित
चित्तौड़गढ़ विशेष लोक अदालत में 253 प्रकरणों का निस्तारण हुआ और 8.67 करोड़ के अवार्ड पारित किए गए, जानें पूरी कार्रवाई।

विशेष लोक अदालत के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोग अपने हाथ में निस्तारण संबंधी दस्तावेज लिए हुए हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मानसिंह चूण्डावत के निर्देशानुसार शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कुल 11 बैंचों का गठन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगिता पारीक ने बताया कि विशेष लोक अदालत में एन.आई.एक्ट 138 से संबंधित अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर राजीनामे के माध्यम से निस्तारित किया गया। इस दौरान आपसी समझाईश के जरिए 253 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 8 करोड़ 67 लाख 56 हजार 197 रुपये के अवार्ड पारित जारी किए गए।
उन्होंने बताया कि चैक अनादरण प्रकरणों से संबंधित लोक अदालत में सम्पूर्ण जिला न्याय क्षेत्र से कुल 1857 प्रकरणों का चिन्हीकरण किया गया था। इन प्रकरणों में पक्षकारों को समझाईश के लिए नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद विशेष लोक अदालत में मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई।
प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक ने जिला मुख्यालय पर गठित बैंचों की कार्यवाही का निरीक्षण किया। उन्होंने पक्षकारों से संवाद कर विशेष लोक अदालत को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सफल बनाने में सहयोग करने वाले बैंक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
सचिव पारीक ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को किया जाना प्रस्तावित है। विशेष लोक अदालत में बड़ी संख्या में प्रकरणों के निस्तारण और करोड़ों रुपये के अवार्ड पारित होने से लंबित मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
