चित्तौड़गढ़। जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीनू देवल ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं से संवाद किया।

ईआरओ देवल ने कॉलोनियों में निवासरत पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी और मौके पर ही उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों के प्रबंधन से भी चर्चा कर कर्मियों को स्वयं के स्तर पर प्रपत्र भरने और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

ईआरओ देवल ने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटि रहित बनाने के लिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है, जिसमें हर पात्र मतदाता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे एसआईआर (सर्वे ऑफ इंडिया रजिस्टर) से संबंधित आवश्यक जानकारी बीएलओ को उपलब्ध कराकर पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस दौरान संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित रहे और प्रपत्र भरने, नए मतदाता जोड़ने तथा आवश्यक संशोधनों की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। भदेसर तहसीलदार शिव सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बूथों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक ने बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपतहसील देवगढ़ में बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइज़रों की समीक्षा बैठक धमोतर में आयोजित की।

जिला निर्वाचन विभाग ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों और शहरी हेल्प कैम्पों में मिल रहे सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की गति और मजबूत हुई है। अधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में भी ऐसे निरीक्षण, संवाद और सहायता कैम्पों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि जिले की प्रत्येक पात्र मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटि रहित बनाई जा सके।

इस प्रयास से न केवल मतदाता सूची में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में हर मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित होगी, जिससे जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story