राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया के प्रतिभावान विद्यार्थियों प्रवीण रावल एवं कृष्णा रावल ने तैराकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर चयन के बाद राज्य स्तर पर भी चयनित होकर विद्यालय और गांव का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रवीण रावल एवं कृष्णा रावल की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं पूरे गांव का नाम गौरवान्वित हुआ है।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिसोदिया, लक्ष्मण सुथार, लोकेश धाकड़, श्रवण रावल, नाना लाल, प्रधानाध्यापक नरेश जी, पीटीआई रतन जी खटीक, रतन जी कुमावत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के राज्य स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

Next Story