गंगरार के सिंगोला स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पक्षियों की सेवा व बचत की आदत विकसित करने के लिए परिंडे व गुल्लक बांटे गए।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगोला, ब्लॉक गंगरार में प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कजोडमल शेखावत की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, सेवा भावना और बचत की आदतों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्साधिकारी बबीता यादव द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर स्काउट प्रभारी भूरालाल शर्मा एवं शंकर लाल अहीर के निर्देशन में बच्चों को परिंडे देकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पक्षियों को दाना-पानी देने के निर्देश दिए गए, जिससे उनमें जीव-जंतुओं के प्रति सेवा भाव विकसित हो सके।

विद्यालय के सभी अध्यापकों के सहयोग से विद्यार्थियों में अल्प बचत की भावना विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें गुल्लक वितरित किए गए। संस्था प्रधान अनीता शिंदे ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही अल्प बचत की आदत, पशु-पक्षियों के प्रति सेवा एवं प्रेम तथा परोपकार की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में इन मूल्यों का अनुसरण कर सकें।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के गोपाल लाल लोहार, शंकर लाल अहीर, राजकुमार सुखवाल, नीतीश, नारायण लाल सेन, अनीता यादव, पूजा, सरोज एवं हेमलता वैष्णव उपस्थित रहे। इसके साथ ही संस्था प्रधान अनीता शिंदे ने अभिभावक परिषद की बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा समय-समय पर विद्यालय आने एवं विद्यालय की समस्त गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story