पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति और झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप नगर सिंधी कॉलोनी स्थित भगवान झुलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व चालिया का शुभारम्भ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पर्व की शुरुआत के साथ मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें भगवान झुलेश्वर महादेव को जगन्नाथ शिव स्वरूप में अलंकृत किया गया।

समिति के अध्यक्ष जेकी आहूजा ने बताया कि चालिया पर्व के तहत झुलेलाल मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। शुभारम्भ अवसर पर प्रातःकाल झण्डारोहण, हवन तथा महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

कमल चंचलानी ने बताया कि सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व माने जाने वाला चालिया पर्व 16 जुलाई से प्रारम्भ होकर 24 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस दिवस के दौरान भगवान झुलेलाल वरूण देव के अवतार के रूप में अवतरित हुए थे और उन्होंने अपने भक्तों के कष्ट दूर किए थे।

उन्होंने बताया कि चालिया पर्व के 40 दिवस तक प्रतिदिन सायंकाल झुलेलाल मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही समाज की महिलाओं द्वारा नियमित रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर योगेश भोजवानी, सुरेश चंचलानी, रवि मलानी, राजेश तुलसानी, कपिल मलानी, सतीश विधानी, जीतू वासवानी, बाबु अगनानी, मनोज तुलसानी, सागर नैनानी, आशा आहुजा, शारदा विधानी, ध्रुव आहुजा, पलक चंचलानी, किरण वंगानी, दिक्षा वंगानी, प्राची तुलसानी, वर्षा वंगानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। चालिया पर्व के शुभारम्भ के साथ अब 24 अगस्त तक झुलेलाल मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन और भक्ति कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story