बेगूं की श्रीराम कॉलोनी में नालियों के गंदे पानी की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान हैं। बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि जल निकासी की समस्या के संबंध में पूर्व में नगरपालिका प्रशासन को भी अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दौरान जलभराव के कारण कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

वहीं, जलभराव के कारण सर्प एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने से भी कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है।

कॉलोनीवासियों ने उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था करवाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। श्रीराम कॉलोनी में जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story