बड़ी सादड़ी के श्री कृष्णा नगर स्थित श्री एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिला सत्संग मंडली की ओर से श्रावण मास का अखंड संध्याकालीन भजन-कीर्तन प्रतिदिन जारी है। पुत्रदा एकादशी के अवसर पर मंदिर में भगवान श्री एकलिंगेश्वर महादेव एवं श्री सर्व सिद्धेश्वर बालाजी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। इससे पूर्व अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए विशेष आरती, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण किया।

मंदिर मंडल के संयोजक भगवत सिंह शक्तावत ने बताया कि आयोजन में पहुंचे सभी भक्तजनों का सम्मान किया गया। पूरे श्रावण मास में संध्याकाल रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक नियमित सत्संग, भजन-कीर्तन, माला स्मरण और अखंड जलधारी सेवा जारी रही।

पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा। सुहागन महिलाओं ने विशेष पोशाक और चुनर धारण कर पूजा-अर्चना, कीर्तन, सत्संग एवं भजनों का आनंद लिया। महिला सत्संग मंडली की माता-बहनों ने सांवलिया जी, चारभुजा जी, भोलेनाथ और बालाजी के भजनों पर नृत्य कर भक्ति में सहभागिता निभाई। इससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

बाल गोपाल मित्र मंडली की ओर से विशेष अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। श्री कृष्णा नगर के भक्तजनों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। संध्याकाल में मंदिर परिसर के साथ मंदिर के बाहर की संपूर्ण सफाई की जिम्मेदारी बाल गोपाल मित्र मंडली ने निभाई और सेवा कार्य किया।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रमेश टांक, मुकेश चौधरी, रमेश माली, पकंज वैष्णव, अर्जुन माली, राजू मेनारिया, प्रहलाद मेनारिया, गौपाल कृष्ण मेनारिया सहित कई भक्तजन मौजूद रहे।

श्रावण मास के दौरान नियमित भजन-कीर्तन, सत्संग, माला स्मरण और अखंड जलधारी सेवा के माध्यम से श्री एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक आयोजन निरंतर जारी रहा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story